फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven crore 39 lakh rupees will be sent to the accounts of parents

अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी सात करोड 39 लाख रुपये की धनराशि

Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven crore 39 lakh rupees will be sent to the accounts of parents
बागपत। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक अब खुद यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे और बैग खरीदेंगे। यूनिफार्म के रुपये सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसलिए शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को शून्य बैलेंस का खाता खुलवाने के निर्देश दिए हैं। जिले में सात करोड़ 39 लाख रुपये अभिभावकों के खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 555 विद्यालय हैं। इनमें 62 उच्च प्राथमिक, 136 कंपोजिट व 322 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें 70 हजार 370 बच्चे पंजीकृत हैं। नई व्यवस्था में बच्चों के अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर बच्चों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक बच्चे के लिए भेजे जाएंगे 1056 रुपये
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत एक बच्चे को 1056 रुपये मिलेंगे। इसमें 600 रुपये यूनिफॉर्म, 200 रुपये स्वेटर, 135 रुपये जूते, 21 रुपये मोजे और 100 रुपये स्कूल बैग के लिए मिलेंगे। जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यूनिफार्म, बैग, जूता और बैग की धनराशि छात्रों के अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी। अभिभावकों को खाता खुलवाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में विद्यालय व छात्र-छात्राओं का ब्योरा
ब्लॉक प्राथमिक उच्च प्राथमिक कंपोजिट पंजीकृत छात्र
बागपत 51 09 21 13918
बड़ौत 62 09 26 13022
बिनौली 70 17 21 12936
छपरौली 51 10 12 8350
खेकड़ा 38 10 28 9321
पिलाना 47 07 28 11774
बड़ौत नगर 13 00 00 1049
कुल 332 62 136 70370
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed