{"_id":"6328b7538d35375fab1f3a8a","slug":"sessions-had-to-be-canceled-for-not-getting-the-vaccine-baghpat-news-mrt6060042193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन नहीं मिलने पर निरस्त करने पड़े सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन नहीं मिलने पर निरस्त करने पड़े सत्र
विज्ञापन
बागपत। शासन स्तर से बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए गए है, मगर वैक्सीन की कमी के कारण जिला टीकाकरण में पिछड़ रहा है। सोमवार को कोरोनारोधी वैक्सीन के अभाव में सोमवार को जिले में लाभार्थियों का टीकाकरण नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग को प्लान किए गए सत्र निरस्त करना पड़ा।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर से रविवार को दस हजार डोल उपलब्ध कराई गई थीं। जिले में मेघा कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया था। रविवार को दस हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया था।
विभाग की ओर से सोमवार को बूस्टर डोज लगाने के लिए सत्र प्लान किए थे, मगर सोमवार को शासन स्तर से वैक्सीन की सप्लाई नहीं हुई, जिसके कारण सोमवार को टीकाकरण नहीं किया गया। सोमवार को कई बार वैक्सीन के लिए संपर्क किया, मगर सप्लाई नहीं मिली। वैक्सीन के अभाव में जिले में मंगलवार को भी सत्र नहीं लगेगा। समय पर वैक्सीन न मिलने के कारण जिला टीकाकरण में पिछड़ रहा है।