{"_id":"65035f5cbdf98c7bf902b2c4","slug":"server-becomes-a-hindrance-in-scanning-omr-sheet-of-nipun-exam-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-5206-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निपुण परीक्षा की ओएमआर शीट स्कैन करने में बाधा बना सर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निपुण परीक्षा की ओएमआर शीट स्कैन करने में बाधा बना सर्वर
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण असेसमेंट परीक्षा के बाद ओएमआर शीट अपलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर के कारण सरल एप पर ओएमआर शीट स्कैन करने में दिक्कत हुई और प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए भी जूझना पड़ा।
जिले में बृहस्पतिवार को निपुण असेसमेंट की कक्षा चार से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भी विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। परीक्षा संपन्न होने पर शिक्षकों को दूसरे दिन भी सरल एप पर छात्रों की ओएमआर शीट स्कैन करने और प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर के कारण उठानी पड़ी। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि सर्वर के कारण ओएमआर शीट स्कैन और अपलोड करने में काफी परेशानी हुई। शिक्षक सर्वर न आने के कारण छात्रों की शीट स्कैन करने और डाटा अपलोड करने के लिए जूझते रहे।
-- --