खेकड़ा। ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में कंपनियों ने 216 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित कर नियुक्ति पत्र वितरित किए।
कौशल विकास मिशन के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि गौरव यादव और सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने किया। प्राचार्य नीरज कुमार ने बताया कि मेले में करीब 24 विभिन्न कंपनियों ने करीब 540 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। 216 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस दौरान डीआरडीए के सहायक अभियंता महिपाल सिंह, राइट वाक फाउंडेशन की रीतू तोमर, जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार, एमआईएस मैनेजर कन्हैया लाल, शुभम मिश्रा, प्लेसमेंट प्रभारी देवेंद्र कुमार, अप्रेंटिस प्रभारी मौहम्मद हनीफ, राजेश कुमार, पंकज गोयल मौजूद रहे। प्राचार्य नीरज कुमार ने बताया कि कोई अभ्यर्थी निराश ना हो, संस्थान में 30 सितंबर को फिर रोजगार और अप्रेंटिस मेला लगेगा। इसमें अभ्यर्थियों को एक बार फिर से नौकरी का मौका मिलेगा।