Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Section of attempt to rape removed from case against jailer

Baghpat News: जेलर के खिलाफ दर्ज मुकदमे से दुष्कर्म के प्रयास की धारा हटी

Tue, 14 Oct 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Section of attempt to rape removed from case against jailer
अदालत से:
विज्ञापन

- जिला जेल की महिला अधिकारी ने जनवरी में तत्कालीन जेलर के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के दौरान हटाई धारा

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव ने जिला जेल के तत्कालीन जेलर के खिलाफ दर्ज मुकदमे से दुष्कर्म के प्रयास की धारा हटा दी। इसमें अब छेड़छाड़ और मारपीट की धाराएं शेष रह गई हैं। उधर, मुकदमे की वादी जेल अधिकारी और आरोपी जेलर का जिले से तबादला हो चुका है।

जिला जेल की तत्कालीन महिला अधिकारी ने जनवरी माह में तत्कालीन जेलर जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला अधिकारी ने बताया कि जिला जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा की सेवानिवृत्ति होने पर तत्कालीन जेलर जितेंद्र कुमार को कार्यवाहक जेल अधीक्षक का चार्ज दिया गया। आरोप लगाया कि तत्कालीन जेलर ने एक जनवरी को अपने कार्यालय में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वादी और आरोपी का जिला जेल से तबादला हो गया। इस प्रकरण में आरोपी तत्कालीन जेलर जितेंद्र कुमार की तरफ से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अर्जी दाखिल की। इसमें उनके अधिवक्ता अनुज ढाका ने बहस की। उन्होंने तर्क दिया कि जिला जेल में 800 से अधिक बंदी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, वहां पर इस तरह की घटना कैसे हो सकती है। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव ने मुकदमे से दुष्कर्म के प्रयास की धारा हटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed