फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Secretaries continue to picket, decided to hand over dongle to DM

सचिवों का धरना जारी, डोंगल डीएम को सौंपने का निर्णय लिया

Wed, 06 Oct 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Secretaries continue to picket, decided to hand over dongle to DM
बागपत। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास अधिकारियों ने प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। सचिवों ने सर्वसम्मति से अपने डोंगल बृृहस्पतिवार को डीएम को सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सचिवों का कहना था कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दुर्भावनापूर्ण निलंबन की कार्रवाई करने के विरोध में मांगे पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक कर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई व धरना प्रदर्शन के दौरान सचिवों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई को निरस्त नहीं करने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर अनिल मान, विकास सहरावत, अंकुर भारद्वाज, विपिन तोमर, सतीश कुमार, रूपेश राठी, मुकेश यादव, नितिन शर्मा, संजीत चौहान, कर्मवीर, आर्यवीर, भूपेंद्र सिंह, शैंकी, दीपा मलिक, अवनीश, सुनील बंसल, प्रिंस जैन, मनीष, विजय तोमर, विकुल तोमर, प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed