फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Second death in the bloody conflict in Khindora village

खिंदौड़ा गांव के हुए खूनी संघर्ष में दूसरी मौत

Sat, 09 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Second death in the bloody conflict in Khindora village
बागपत। खिंदौड़ा गांव में पांच मई को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में शनिवार को दूसरी मौत हो गई है। इसके बाद से तनाव बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गांव में पांच मई को रास्ते में ट्राली खड़ी करने को लेकर भोपाल और मनवीर पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। संघर्ष में भोपाल पक्ष की एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि भोपाल की मौत हो गई थी। भोपाल के बडे़ भाई कालूराम की हालत गंभीर होने पर पर छह मई हो उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया था। भोपाल के लड़के ऋषिपाल ने 15 लोगों को नामजद करते हुए सिंघावली अहीर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने संघर्ष के अगले दिन छह मई को छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी भी नौ हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को इलाज के दौरान कालूराम की मौत हो गई है। एसओ सिंघावली अहीर शिवप्रकाश का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पलायन करेंगे परिजन
बागपत। ऋषिपाल का कहना है कि उन्हें आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। अगर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो उन्हें गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed