फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Second accused of looting LPG cylinder arrested

Baghpat News: रसोई गैस सिलिंडर लूटने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Second accused of looting LPG cylinder arrested
-कालाबाजारी करने को रखे अन्य 70 सिलिंडर भी बरामद किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले रमनपाल ने आठ सितंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा गांव के पास रसोई गैस सिलिंडरों की सप्लाई करने जा रहा था, उससे रास्ते में गाड़ी में सवार चार लोग खुद को डीएसओे बताकर 96 सिलिंडरों से भरा टेंपो लूटकर ले गए थे।

रमनपाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में चार लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें सतीश निवासी गांव समसपुर थाना जाफरपुर कलां दिल्ली हाल निवासी ट्राॅनिका सिटी, अनमोल व सिद्धू निवासी गांव ढिकौली और शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी सतीश को पहले गिरफ्तार करके 85 सिलिंडर बरामद किए थे। पुलिस ने रविवार को दूसरे आरोपी ढिकौली गांव निवासी अनमोल को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए शेष 11 सिलिंडर बरामद किए। इनके अलावा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य 70 सिलिंडर बरामद किए। यह सिलिंडर गैस की कालाबाजारी करने को रखे हुए थे। पुलिस ने पिकअप गाड़ी भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed