फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seal limits were also blocked in Subhanpur

सीमाएं सील तो सुभानपुर में भी लगाया अवरोधक

Fri, 29 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Seal limits were also blocked in Subhanpur
खेकड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने गाजियाबाद और बागपत जनपद की सीमाएं सील की है। इससे दिल्ली और गाजियाबाद जाने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैड़ा चेकपोस्ट के साथ ही गाजियाबाद के मंडौला चेकपोस्ट पर दिन भर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से न तो कोई वाहन आने दिया और न ही कोई वाहन उधर जाने दिया। इसके चलते वाहन चालकों ने गांव सुभानपुर के रास्ते की ओर रुख किया। यहां ग्रामीणों ने गांव के बाहर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिया। इसके बाद वाहन चालकों को लौटना पड़ा। ग्रामीण देवेंद्र, सुमित, दिनेश, संदीप, राजू आदि ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे को बंद कर दिया। इससे वाहन चालक उनके गांव से गुजरने लगे। इससे गांव में दुर्घटनाओं की संभावनाएं बन गई थी। इसलिए मार्ग को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed