{"_id":"58f3cb824f1c1b3874470e7a","slug":"sdm-checks-to-reach-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कॉलेज पहुंचकर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कॉलेज पहुंचकर की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य से पूछताछ करती एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला में रविवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित खबर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में नियुक्तियों में की जा रही मनमानी की खबर से प्रशासनिक और प्रबंध समिति में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ और तहसीलदार रविवार को कॉलेज पहुंचे और वहां पर होने वाले साक्षात्कार को रोकते हुए पूर्व में की नियुक्तियों को निरस्त कराया। इसे लेकर पीड़ितों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में नियुक्तियों को लेकर काफी दिनों से मनमानी चल रही थी। शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। शनिवार को मृतक आश्रित प्रतीक जैन के परिजनों ने प्रबंध समिति पर नियुक्तियों में की जा रही मनमानी की शिकायत एसडीएम दीपाली कौशिक को की तो अमर उजाला ने प्रमुखता से रविवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
रविवार को डीएम ने अमर उजाला की खबर से मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह और तहसीलदार राज बहादुर सिंह को कॉलेज में पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार कॉलेज पहुंचे और वहां पर शुरू होने वाले साक्षात्कार पर रोक लगाई। इस दौरान एसडीएम ने मामले की जांच कर पूर्व में की नियुक्तियों को भी निरस्त कराया। इसे लेकर पीड़ित मृतक आश्रित के परिजनों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
एसडीएम ने कहा कि आश्रित के परिजनों ने प्रबंध समिति पर नियुक्तियों में मनमानी का आरोप लगाकर शिकायत की। इस पर कॉलेज में पूर्व में की नियुक्तियों और वहां पर होने वाले साक्षात्कार पर रोक लगा दी। वहीं, कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक अरिदमन जैन ने बताया कि डीएम के आदेश पर 16, 17 आैर 18 अप्रैैल काे होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। नियुक्तियों में मनमानी जैसी कोई बात नहीं है।