फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SCST cases pending, SP summons report

एससीएसटी के मामले लंबित, एसपी ने रिपोर्ट तलब की

Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SCST cases pending, SP summons report
बागपत। एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों के पीड़ितों को शासन से दी जाने वाली सहायता राशि की फाइलें समाज कल्याण विभाग में लंबित पड़ी हैं। जिसमें पीड़ित समाज कल्याण से लेकर एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ितों को लाभ नहीं मिलने पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए लंबित फाइलों की रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

एससीएसटी वर्ग के लोगों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं में पीड़ितों को शासन की तरफ से सहायता राशि दी जाती है। जिसमें मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में आरोप सही मिलने पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से पीड़ित के खाते में धनराशि का भुगतान करा दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग में पिछले छह माह से एससीएसटी एक्ट प्रकरण की 50 फाइलें लंबित चल रही थीं। जिसके लिए शासन ने 15 जून को जिला समाज कल्याण विभाग को बजट जारी कर दिया, लेकिन पीड़ितों के खातों में सहायता राशि नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट के लंबित प्रकरणों पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने संज्ञान लिया और जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर फाइल लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट तलब की। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा ने बताया कि सभी फाइलों की रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है, जल्द ही पीड़ितों को लाभ दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed