फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scorching heat during the day; relief brought by strong winds at night.

Baghpat News: दिन में भीषण गर्मी, रात में तेज हवा से मिली राहत

Tue, 28 Apr 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat during the day; relief brought by strong winds at night.
संशोधित खबर लगेगी
विज्ञापन

बागपत। सोमवार को बागपत में पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को दिनभर परेशान किया। देर रात अचानक चली धूल भरी तेज हवाओं ने मौसम में बदलाव ला दिया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना जताई है।


सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं जिसने लोगों को झुलसा दिया। तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। राहगीरों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चों ने स्वीमिंग पूल का सहारा लिया और वहां मस्ती करते दिखे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की भीड़ सामान्य से कम दिखाई दी। देर रात धूल भरी आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवाओं के चलने से वातावरण में ठंडक महसूस हुई। यह बदलाव लोगों के लिए सुखद रहा। देर रात तक मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव लोगों को लगातार बढ़ रही गर्मी से और अधिक राहत दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed