{"_id":"65293b9c83cd9c414b0da2f4","slug":"scooty-riders-fell-into-the-canal-while-trying-to-escape-from-cows-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6177-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गोवंशों से बचने के प्रयास में नहर में गिरे स्कूटी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गोवंशों से बचने के प्रयास में नहर में गिरे स्कूटी सवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे से खेकड़ा जा रहे स्कूटी सवारों के सामने अचानक गोवंश आ गया, जिससे बचने के प्रयास में स्कूटी समेत दोनों युवक नहर में जा गिरे और घायल हो गए। दोनों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
कस्बे का रहने वाला जुनैन, सादाब शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर खेकड़ा में स्कूल की ड्रेस लेने जा रहे थे। बताया कि जैसे ही दोनों पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर पहुंचे तो अचानक निराश्रित गोवंश भागते हुए सड़क पर आ गए। सड़क पर अचानक गोवंश आने पर उन्होंने बचने का प्रयास किया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई। राहगीरों ने नहर से दोनों को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। कस्बे के लोगों ने गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की।