फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scholarship sent to the account of 1976 students from DBT

डीबीटी से 1976 छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति बांटी

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Scholarship sent to the account of 1976 students from DBT
बागपत। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को सभी वर्गों के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेसिंग कर डीबीटी के माध्यम से 1976 छात्र-छात्राओं के खातों में 27 लाख, 91 हजार सात सौ 70 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की। डीएम राजकमल यादव ने छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) में अनुसूचित जाति के 71, सामान्य वर्ग के 27, पिछड़ा वर्ग के 278 और अल्पसंख्यक वर्ग के 180 छात्र-छात्राओं को 12 लाख 75 हजार छह सौ 75 रुपये और दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11 व 12) के अनुसूचित जाति के 115, सामान्य वर्ग के 68, पिछड़ा वर्ग के 316 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 94 छात्र-छात्राओं को 15 लाख 16 हजार 95 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरित की। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed