Manrega Scam: गांव में मनरेगा के तहत बड़ी गड़बड़ी, दहशत में अफसर, जांच से कर रहे इनकार
मनरेगा के तहत विकास कार्य कराने के नाम पर घपला हो रहा है। ऐसे कई गांव हैं जिनमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। वहीं इनकी जांच के लिए गांवों में जाना पड़ेगा। ऐसे में अधिकारी जान को खतरा बताते हुए जांच से भी इनकार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के गांवों में मनरेगा के तहत गड़बड़ी की जा रहीं हैं। प्रशासन ने गड़बड़ियों की जांच कराने की तैयारी की तो अफसरों ने दहशत में जांच करने से इनकार कर दिया। मनरेगा में घपले के मामले में बनाई गई जांच टीम में शामिल बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) ने जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा है कि उनको खतरा है और वे जांच नहीं कर सकते। जिससे विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मनरेगा के तहत विकास कार्य कराने के नाम पर घपला हो रहा है। यहां के बौढ़ा, संतोषपुर, गौरीपुर जवाहरनगर, गाधी, चौहल्दा में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में घपला मिला था। इनमें अधिकतर गांवों में जिन कार्यों को दिखाया गया था, वह कार्य मिले ही नहीं है। इनमें खड़ंजा निर्माण, खेतों की चकरोड, तालाब का सुंदरीकरण, पौधरोपण आदि शामिल हैं। इन गांवों में 50 लाख रुपये से ज्यादा का घपला मिला।
यह भी पढ़ें: Ramlilia: दिन में हवन, रात में रावण बन जाते हैं नितिन, ईंट सप्लाई कर राम का किरदान निभाते हैं आशु
इनके साथ ही अब अलावलपुर में मनरेगा में घपले का मामला आया है। वहां वर्ष 2021 से पहले जिन मजदूरों से कार्य कराना दिखाया गया है। वही मजदूर अन्य कई गांवों में कार्य कराने में कागजों में दिखाए गए हैं। इस तरह करीब बीस लाख रुपये का घपला इस गांव में बताया गया है। उनकी जांच कराने के लिए बीआरपी ईश्वर चंद त्यागी व एसपी चौहान की कमेटी बनाई गई। इन दोनों ने अपनी जान को खतरा व फर्जी मामले में फंसाए जाने का डर बताते हुए जांच करने से इंकार कर दिया।
डीडीओ को पत्र लिखकर फाइल लौटाई
ईआरपी की टीम ने डीडीओ को पत्र लिखकर बताया कि अलावलपुर में जिन मजदूरों से कार्य कराना दिखाया गया, उनसे ही अन्य कई गांवों में कार्य कराना दिखाया गया है। इसकी जांच के लिए गांवों में जाना पड़ेगा और इससे पहले भी एक बार जांच के लिए गांव में गए थे तो वहां मारपीट की गई थी। गांव में जांच के दौरान कोई घटना करके वहां जाने वालों को फर्जी भी फंसाया जा सकता है। इसलिए वे जांच करने में सक्षम नहीं है और वह एमआईएस का पूरा डाटा समेत फाइल को वापस लौटा रहे हैं।
अगर किसी जगह गड़बड़ी की शिकायत है तो उसकी जांच जरूर कराई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, जिससे जांच शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। जांच नहीं करने को लेकर जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक पत्र उनके पास नहीं आया है। -विद्यानाथ शुक्ल, सीडीओ