{"_id":"60563c1b8ebc3ec86f6c138a","slug":"sc-woman-in-baghpat-and-backward-class-woman-in-barot-will-be-the-block-heads-baghpat-news-mrt5307413162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में एससी महिला और बड़ौत में पिछड़ा वर्ग की महिला होगी ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में एससी महिला और बड़ौत में पिछड़ा वर्ग की महिला होगी ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
- तीन मार्च को जारी सूची में बागपत ब्लॉक प्रमुख का पद किया गया था अनारक्षित
- बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली व पिलाना ब्लॉक प्रमुख पद पर कोई बदलाव नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत चुनाव के लिए नए सिरे से जारी की गई अनंतिम सूची में ब्लॉक प्रमुख पदों के आरक्षण में बदलाव हुआ है। नई सूची में बागपत ब्लॉक प्रमुख पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जबकि तीन मार्च को जारी की गई सूची में यह पद अनारक्षित था। बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली व पिलाना ब्लॉक प्रमुख पद पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बड़ौत में प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग महिला और खेकड़ा मेें पिछड़ा वर्ग के लिए ही आरक्षित रखा गया है। छपरौली व पिलाना ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा बिनौली ब्लॉक प्रमुख पद को भी अनारक्षित रखा गया है। जबकि पहले यह पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। बागपत और बिनौली में ब्लॉक प्रमुख का आरक्षण बदलने से उन लोगों को झटका लगा है, जो इन पदों पर दावेदारी ठोक रहे थे। कुछ भावी प्रत्याशियों ने तो प्रचार-प्रसार में काफी पैसा खर्च कर दिया था। ऐसे कुछ लोग अब नए सिरे से जारी किए गए आरक्षण पर आपत्ति दर्ज करने की तैयारी में हैं।
ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण की स्थिति
ब्लॉक 2015 2021
बागपत अनारक्षित एससी महिला
खेकड़ा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
पिलाना अनारक्षित अनारक्षित
बड़ौत एससी महिला ओबीसी महिला
बिनौली पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
छपरौली पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
----------------------