फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sarora supply stalled due to power cable break

बिजली का केबल टूटने से सरौरा की सप्लाई ठप

Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sarora supply stalled due to power cable break
दोघट। सरौरा गांव से शामली-मेरठ मार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड का निर्माण चल रहा है। निर्माण के दौरान गांव में जाने वाली बिजली की केबल टूट गई है। जिससे सरौरा गांव में पिछले दो दिन से बिजली की सप्लाई ठप है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से केबल जुड़वाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सरौरा निवासी मुकेश, ब्रजपाल, दीपक, सचिन, सुनीता ने बताया की शामली-मेरठ हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड का निर्माण चल रहा है। जेसीबी से सड़क निर्माण के लिए खोदाई चल रही है। जिससे जगह-जगह से बिजली की केबल टूट गई है, जिससे पिछले दो दिन से गांव की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन

गांव की सप्लाई बंद होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। लोग पेयजल और पशुओं का चारा काटने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। गैडबरा बिजलीघर के अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बिजली का केबल कट गया था। उसको ठीक कराकर सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed