सराफ के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित वर्मा का अमीनगर सराय की मेन मार्केट में सराफा का काम है। दुकान के ऊपर ही उनका मकान है। अंकित वर्मा रविवार की रात में अपनी पत्नी सारिका वर्मा, बेटे कार्तिक वर्मा के साथ दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। वह जैसे ही कमरे से बाहर निकले, तभी छह बदमाशों ने उनको गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने अंकित वर्मा और उनकी पत्नी से लूटपाट की। इसके बाद एक बदमाश ने सारिका और उसके बेटे को गन प्वाइंट पर ले लिया, जबकि अन्य बदमाश अंकित वर्मा को नीचे दुकान में लेकर आए। वहां से सोने-चांदी से आभूषणों की लूटपाट की। इसके बाद कमरे में स्थित तिजौरी से आभूषण और कीमती मोती लूटे। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसके अलावा उनकी लाइसेंसी पिस्टल और करीब 100 कारतूस लूटकर सुबह करीब 4:45 बजे फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस के साथ व्यापारियों की काफी नोकझोंक हुई। गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद कर दिया। दोपहर को एसपी अजय शंकर राय ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। व्यापारियों ने उनसे केस के खुलासे और खिंदौड़ा मार्ग पर रिपोर्टिंग चौकी बनवाने की मांग की। एसपी अजय शंकर राय ने कहा केस के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस के अलावा कई टीमें लगाई गई है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
खिंदौड़ा की ओर भागे बदमाश
अमीनगर सराय। कस्बावासियों के मुताबिक बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही बाजार में होते खिंदौड़ा रोड पर पहुंचे। वहां खड़ी इंडिका गाड़ी में सवार होकर चले गए। सराफा के घर डाका डालने की सूचना चलते ही डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम पीड़ित के घर पहुंची। वहां उन्होंने जांच पड़ताल की।