फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salary of three including social welfare officer stopped in DM's inspection

Baghpat News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली समाज कल्याण अधिकारी समेत तीन का वेतन रोका

Fri, 16 Jun 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Salary of three including social welfare officer stopped in DM's inspection
बागपत विकास भवन में निरीक्षण करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह
- उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं करने पर अटल भूजल कार्यालय में तैनात कर्मी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम ने शुक्रवार की सुबह विकास भवन का निरीक्षण किया। जहां समाज कल्याण अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के दो कर्मचारी अनुपस्थित मिलें। डीएम ने अनुपस्थित मिले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है और उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं मिलने पर अटल भूजल विभाग में तैनात एक कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण में सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति पंजिका देखी। जिसमें अटल भूजल कार्यालय में कार्यरत अमित श्रीवास्तव कार्यालय में उपस्थित मिले, लेकिन 12 जून से 16 जून तक उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं मिले। डीएम ने कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके अलावा उन्हाेंने ग्राम विकास अधिकारी लोकपाल को फील्ड में न भेजने पर जिला विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी के अलावा समाज कल्याण विभाग के सहायक लेखाकार संदीप कुमार, कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका में अधिकारियाें को भी दर्ज करनी होगी उपस्थिति
बागपत। जिलाधिकारी ने विकास भवन के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियाें की तरह अधिकारियाें को भी उपस्थिति दर्ज करने और कार्यालयों में भ्रमण पंजिका बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण पंजिका में भ्रमण का स्थान दर्ज करने के बाद ही कार्यालय छोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे तक जन समस्या सुनेंगे अधिकारी
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण में दस से 12 बजे तक जनता की समस्या सुनने के आदेश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
डीएम को निरीक्षण में विकास भवन परिसर में कई जगह गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने परिसर में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। दोबारा गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed