फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salary of 13 secretaries withheld for not settling audit case

Baghpat News: ऑडिट प्रकरण का निस्तारण नहीं करने पर 13 सचिवों का रोका वेतन

Sun, 30 Nov 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Salary of 13 secretaries withheld for not settling audit case
बागपत। ऑडिट प्रकरण का निस्तारण नहीं करने पर 32 ग्राम पंचायतों के 13 सचिवों का वेतन रोक दिया गया है। इनमें ऑडिट के कारण 13 करोड़ रुपये से अधिक की कमियां मिली थीं और कई साल बाद भी निस्तारण नहीं होने पर सचिवों का वेतन रोकते हुए दो दिन में निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिले की 32 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2017-18 से लेकर वर्ष 2023-24 तक कराए गए कार्यों का ऑडिट किया गया था। ऑडिट के दौरान 13 करोड़ से अधिक की कमियां मिली थीं और इनका निस्तारण करने के लिए सचिवों को पत्र लिखा गया था, लेकिन सचिवों ने निस्तारण करने के लिए रुचि तक नहीं दिखाई। सचिवों को कई बार पत्र लिखने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। इन पंचायतों में दाहा, मुकंदपुर, औसिक्का, पाबला बेगमाबाद, अहैड़ा, राजपुर खामपुर, दौझा, सुल्तानपुर हटाना, राजपुर खामपुर, ढोढ़रा, धनौरा सिल्वरनगर, बाघू, बली, संतोषपुर, लहचौड़ा, ललियाना, मंसूरपुर, लुहारी, शबगा, लोयन, गोठरा, बंदपुर, सांकरौद, निरोजपुर एम्मा, खैला, घिटौरा, नांगल, कान्हड़, सुन्हैड़ा आदि गांव शामिल हैं। डीपीआरओ नितिन कुमार ने आपत्ति का निस्तारण नहीं करने पर 13 सचिवों का वेतन रोक दिया है। ललित कुमार, कृष्ण यादव, दीपक मान, सतेंद्र कुमार, सतीश कुमार, विजित तोमर, कर्मवीर सिंह, उपदेश कुमार, अजय शर्मा, रोहित कुमार, मैमपाल सिंह आदि सचिवों को दो दिन में निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही उनका नवंबर माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed