फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Mon, 05 Oct 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। एक गांव में किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वे किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म करते रहे। अब किशोरी तीन महीने की गर्भवती होने पर इसका खुलासा हुआ। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आबिद, बिलाल, सलमान और अनस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी गांव में एक युवक के घर में काम करने के लिए जाती थी। आरोप है कि पहले एक युवक ने माता-पिता के घर से बाहर जाने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। उसने वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक दिन अपने तीन दोस्तों को बुलाया और इन सभी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे और उसको धमकी देकर चुप कर देते थे।
विज्ञापन

अब उसके गर्भवती होने पर परिवार को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ अंशु जैन ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के संबंध में तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed