{"_id":"68fb7c0839d5df4d2d095372","slug":"sainik-school-admission-applications-open-for-classes-6-9-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140672-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सैनिक स्कूल में कक्षा छह, नौ के लिए प्रवेश आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सैनिक स्कूल में कक्षा छह, नौ के लिए प्रवेश आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 30 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन, 13 भाषा में पूछे जाएंगे प्रश्न
- सैनिक स्कूल मैनपुरी में पढ़कर देश सेवा करने के लिए युवाओं को मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सैनिक स्कूल मैनपुरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा लेने के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई हैं। विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे और इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में 13 भाषा में प्रश्न पूछे जाएंगे।
सैनिक स्कूल मैनपुरी में कक्षा छठी और नौवीं के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू हुई थी। परीक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सैनिक स्कूल मैनपुरी रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, जिसका मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को देश की सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए तैयार करना है। कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 (दोनों तिथियां मान्य) के बीच जन्मे लड़के और लड़कियां पात्र हैं। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच जन्मे छात्र आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
--