फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sagar and Akshita took the lead on the first day of shooting

Baghpat News: शूटिंग में पहले दिन सागर व अक्षिता ने बढ़त बनाई

Thu, 20 Mar 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 20 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sagar and Akshita took the lead on the first day of shooting
बड़ौत के गायत्री राइफल क्लब पर आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लगाते शूटर। स्रोत आयोजक
बड़ौत(बागपत)। नगर के गायत्री राइफल क्लब पर चार दिवसीय अर्शदीप सिद्ध मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर पहले दिन सीनियर वर्ग एयर पिस्टल में सागर तोमर व आईएसएसएफ में अक्षिता सोलंकी ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख मुकेश चौधरी ने फीता काटकर किया। आयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड एवं पंजाब के शूटर प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन वन टारगेट शूटिंग एकेडमी के सागर तोमर ने एयर पिस्टल वर्ग में 400 में से 388 अंक, बिनौली राइफल क्लब की अक्षिता सोलंकी ने 600 में से 557 अंकों के साथ बढ़त बनाई।
विज्ञापन

शामली के रचित चौधरी ने एयर पिस्टल में 600 में से 555 अंक प्राप्त किए। वहीं जूनियर वर्ग में एयर पिस्टल में अभिषेक धामा ने 600 में से 560 अंक व एयर राइफल में शामली के विधान प्रताप सिंह ने 612.6 अंकों के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाई। निर्णायक मंडल में नेशनल शूटर आदर्श चौधरी, सचिन कौशिक, वाजिद अली, राहुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed