फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sachin Yadav has become a javelin star in a land of wrestlers and shooters.

Baghpat News: पहलवानों और शूटरों के गढ़ में जेवलिन का सितारा बन गए सचिन यादव

Sat, 20 Sep 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sachin Yadav has become a javelin star in a land of wrestlers and shooters.
भाला फेंक ​खिलाड़ी सचिन यादव
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता जीतने वालों में सबसे ज्यादा पहलवान और शूटर शामिल
विज्ञापन


- तीरंदाजी में भी अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवा चुके हैं खिलाड़ी, सचिन यादव के प्रदर्शन से सात समंदर पार राेशन हुआ जिले का नाम

बागपत। पहलवानों और शूटरों का गढ़ मानी जाने वाली बागपत की धरती पर सचिन यादव जैवलिन का सितारा बनकर उभरे हैं। टोक्यो में संपन्न हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में सचिन यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और देशभर में छा गए। उनका प्रदर्शन देख जिले के लोग अब जल्द ही जैवलिन में पदक की आस लगाने लगे हैं।

वैसे तो जिले में हर खेल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा पहलवान और शूटर शामिल हैं। इनके अलावा तीरंदारी, कबड्डी में भी कई खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर छह खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है, जिनमें अधिकांश पहलवान शामिल है। पहलवानों को तैयार करने के लिए जगह-जगह अखाड़े भी संचालित हैं। टोक्यो में संपन्न हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेकड़ा के सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को पीछे छोड़कर अपने इरादे भी साफ जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन


-- ये है जिले के अर्जुन अवार्डी

मलकपुर के नामी पहलवान सुभाष तोमर को साल 1987 में पहला अर्जुन अवार्ड मिला। उन्होंने दुनिया भर में बागपत का नाम रोशन किया और लगातार 15 बार हिंद केसरी का खिताब अपने नाम किया। इनके अलावा जौहड़ी के पिस्टल शूटर विवेक सिंह को साल 1999 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। साथ ही वर्ष 2003 में मलकपुर गांव के पहलवान शोकेंद्र तोमर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में दमदार खेल का प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए। मलकपुर गांव के ही पहलवान राजीव तोमर को वर्ष 2010 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके अलावा दाहा गांव के पहलवान सुनील राणा को वर्ष 2014 में राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। खेकड़ा के पैरा एथलीट अंकुर धामा को भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- शूटर सौरभ चौधरी जीत चुके है कई पदक

मूल रूप से मेरठ जिले के कलीना गांव निवासी शूटर सौरभ चौधरी ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक हासिल किया। इनके अलावा कोरिया में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किया।

भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव

भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed