फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruined health center, no place for treatment

Baghpat News: खंडहर बना उपस्वास्थ्य केंद्र, उपचार का नहीं कोई ठिकाना

Mon, 06 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ruined health center, no place for treatment
चमरावल में जर्जर हालत में उप स्वास्थ केंद्र के पास फैली गंदगी
चांदीनगर। चमरावल गांव में 35 साल पहले बना उपस्वास्थ्य खंडहर में तब्दील हो चुका है, जिस कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। जिससे परेशान ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराकर डॉक्टर तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गांव में 35 साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया था। जहां एक-दो साल तक दो डॉक्टरों ने ग्रामीणों का उपचार किया, लेकिन उसके बाद डॉक्टर आने बंद हो गए। जिसके बाद देखरेख के अभाव में उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले 15 साल से खंडहर में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील होने के बाद ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई और ग्रामीणों को आपातकाल में उपचार के लिए पिलाना सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बुखार, खांसी व अन्य वायरल बीमारियों का उपचार कराने के लिए भी आठ किमी दूर पिलाना या फिर खेकड़ा जाना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण प्राइवेट अस्पतालों में भी उपचार कराने को मजबूर है। उन्होंने गांव में जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग की।
----
कुछ दिन हुई देखभाल, फिर खंडहर हो गया उप स्वास्थ्य केंद्र गांव में करीब 35 साल पहले उपस्वास्थ्य केंद्र की कुछ समय तक ही देखरेख की गई। इसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन लावारिस छोड़ दिया गया, जो देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया। अब वहां चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। - शशांक त्यागी
---
विभाग ने बरती लापरवाही, ग्रामीण हो रहे परेशान
उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने के बाद दो साल तक डॉक्टर तैनात रहे, लेकिन बाद में विभाग की तरफ से लापरवाही बरती गई। जिस कारण छोटी छोटी बीमारियों का उपचार कराने के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। - मुकेश
---
कई बार कर चुके है मांग
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों की परेशानी को लेकर कई बार अधिकारियों से उप स्वास्थ्य केंद्र का दोबारा निर्माण कराने की मांग की गई, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पाई। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - पिंटू त्यागी

---
वर्जन-चमरावल गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर विवाद होने के कारण वह खंडहर में तब्दील हो गया है। चमरावल में नया स्वास्थ्य केंद्र बनवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। - डाॅ. सुधीर शर्मा, सीएचसी अधीक्षक पिलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed