{"_id":"5f6b8ffd8ebc3ebe9b25ef95","slug":"ruckus-by-villagers-over-water-demand-baghpat-news-mrt502650656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
- ग्राम प्रधान व सचिव पर लगाया सरकारी धन का गबन करने का आरोप
छपरौली। लूंब गांव की पट्टी लाधना के मुख्य मार्ग पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ हंगामा कर नारेबाजी की। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव पर विकास कार्य न करने तथा सरकार के धन का गबन करने का आरोप लगाया।
ग्रामीण यशपाल सिंह, लाला, रवि, जॉनी, दीपक, सूरज, सनवीर, लोकेंद्र, बसंत, जितेंद्र, कृष्ण, बबलू, जुगनू, सतपाल, अनिल, सुंदर, बिट्टू, भूपेंद्र, जयवीर का कहना था कि पानी की निकासी न होने के कारण रास्ते पर जलभराव व कीचड हो गया है। ग्रामीणों का मार्ग से निकलना दूभर है। गंदगी होने के कारण गांव में संक्रमण रोग होने का खतरा है। ग्राम प्रधान व सचिव मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।