{"_id":"58ed270e4f1c1b9d36cf6ed4","slug":"ruckus-at-the-close-of-the-purchasing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र बंद होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र बंद होने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
लुहारी गांव में तौल लिपिक के खिलाफ मार्ग जाम करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर तौल न चल पाने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। किनौनी मिल के पलड़ा गांव स्थित क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। टीकरी में भी मंसूरपुर मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम से तौल केंद्र नियमित चलवाने की मांग की।
किनौनी मिल के पलड़ा गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार को तौल न चल पाने से नाराज किसानों को अपना गन्ना वापस ले जाना पड़ा। किसानों ने कहा गन्ना मिलों का पेराई सत्र समापन की ओर है, मिलों ने मिल बंदी के नोटिस भी चस्पा करा दिए हैं। उधर, किसानों के खेतों में अभी भी गन्ना खड़ा है। तौल लिपिक आए दिन तौल बंद रखते हैं। जबकि किसानों के खेतों में गेहूे की फसल पक चुकी है, उसकी भी कटाई का कार्य चल रहा है।
खेतों में खड़े गन्ने का नुकसान हो रहा है। किसानों ने कहा यदि तौल प्रतिदिन न चलवाई गई, तो मिल के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। इसमें जाहिद, यहूदा, नफीस, हरदेव, शाकिर, शौराज, हारून, रहीसू आदि रहे। मिल के क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक अनिल कुमार ने कहा केंद्रों पर गन्ना तौल बराबर चल रही है। उन्होंने कहा गन्ना न उठ पाने के कारण एक दिन तौल बंद रही है।
विज्ञापन
उधर, टीकरी में मंसूरपुर मिल के सी गन्ना क्रय केंद्र पर एक सप्ताह से तौल बंद रहने से नाराज किसानों ने क्रय केंद्र परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इसमें हरबंस राठी, कविंद्र राठी, बलबीर राठी, ओमवीर सिंह, कृष्णपाल, सुभाष सिंह, डॉ. अरुण राठी, अंकित, राजीव, उधल सिंह, प्रदीप, देवेंद्र, यशपाल सिंह, नीटू राठी आदि मौजूद रहे।
किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप करके केंद्र को चालू कराने की मांग की।
तौल लिपिक के नहीं पहुंचने पर जाम लगाया
बड़ौत। लुहारी गंाव के मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक के न पहुंचने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया और तीन घंटे तक लुहारी मार्ग पर जाम लगाया। मंगलवार को गन्ना क्रय केंद्र लुहारी पर किसान गन्नों से भरी बोगियां लेकर पहुंचे। लेकिन गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक के न पहुंचने पर किसान आक्रोशित हो उठे।
उन्होंने जमकर हंगामा किया और लुहारी मार्ग जाम कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि इस केंद्र पर तौल लिपिक अक्सर बहुत देरी से ही आता है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। करीब तीन घंटे तक हंगामे की स्थिति के बावजूद न तो कोई अधिकारी किसानों के बीच पहुंचा और न ही तौल लिपिक ही केंद्र पर आया।
इसके चलते किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तौल लिपिक समय पर नहीं आएगा तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। हंगामा करने वालों में सतेंद्र, देवेंद्र, दीपक, गौरव, हरपाल, सुनील, कालूराम, जितेंद्र, हरेंद्र, विक्रम आदि शामिल रहे।