{"_id":"612134928ebc3e79b9054993","slug":"rtpcr-is-not-needed-for-tying-rakhi-in-jail-kahkra-news-mrt552734090","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : जेल में राखी बांधने के लिए आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : जेल में राखी बांधने के लिए आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं
Sat, 21 Aug 2021 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:45 PM IST
सार
सभी को भाइयों को राखी बांधने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला जेल में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए आरटीपीसीआर जांच की बाध्यता जेल प्रशासन ने समाप्त कर दिया है। मगर, कोविड नियमों का पालन कर सभी बहनों को दस मिनट तक भाइयों से मिलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे बंदी और उनके परिजनो में खुशी है। जेल अधीक्षक ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डीआईजी जेल की ओर से जेल प्रशासन को स्वयं के विवेक से मुलाकात में छूट देने के निर्देश प्राप्त हुए है। 10 बजे से 4 बजे तक मुलाकात कराई जाएगी। एक समय में 20 बहनें अंदर जाएगी।
विज्ञापन
सभी को भाइयों को राखी बांधने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। कहा कि यदि किसी को बुखार या तेज खांसी मिलेगी तो उसको अंदर नही जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन