{"_id":"6328b03ed143177b972ea57a","slug":"rti-activist-expressed-threat-to-life-baraut-news-mrt605997471","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता ने जताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता ने जताया जान का खतरा
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के आरटीआई कार्यकर्ता अख्तर अली ने सोमवार को एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि विद्युत निगम के एक अधिकारी और उसका ड्राइवर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बड़का रोड पर रहने वाले अख्तर अली पुत्र रहमतुल्ला ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उनके द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पॉवर कॉपोरेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों की जानकारी मांगी गई थी, जिसका समय पर जवाब नहीं दिया।
जिसके बाद लखनऊ चीफ, एमडी मेरठ से शिकायत की गई तो अमीनगर सराय मार्ग पर ईश्वर दयाल की फैक्टरी के ऊपर से गुजर रहीं 33 हजारी विद्युत लाइन शिफ्टिंग की और बड़ावद गांव के रास्ते पर लाइन बिछवाने, भुगतान करने समेत अन्य मामलों में विद्युत निगम के एक अधिकारी व ठेकेदारों के साथ मिलकर करोड़ों का घोटाला सामने आया। इन प्रकरण की जांच विभाग के चीफ ने एमडी मेरठ को भी सौंपी हुई है। वहीं अब उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
शिकायत पत्र में बताया कि उक्त अधिकारी का निजी ड्राइवर जिसके खिलाफ गत जून माह में भाजपा नेता से एक लाख की रिश्वत मांगे जाने के मामले में कोतवाली में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी, वह भी धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि एसपी ने अख्तर अली की शिकायत पर जांच सौंपी है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
30 लाख का भी किया भुगतान
बड़ौत। संविदा कर्मी के भुगतान में 40 लाख का घोटाला करने के मामले में एक ओर नया खुलासा हुआ है, जिसमें उक्त अधिकारी द्वारा बाकी 30 लाख का भुगतान भी करना प्रकाश में आया है। इस मामले में एसई रणविजय सिंह का कहना है कि एमडी के आदेशों पर प्रकरण की जांच की जा रही है।