{"_id":"647f869a84b2ec309505dd84","slug":"rs-124-crore-will-improve-the-condition-of-roads-broken-due-to-rain-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-2028-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश से टूटी सड़कों की 1.24 करोड़ रुपये से सुधरेगी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश से टूटी सड़कों की 1.24 करोड़ रुपये से सुधरेगी हालत
Wed, 07 Jun 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में बारिश के बाद टूटी सड़कों की एक करोड़ 24 लाख रुपये से हालत सुधारी जाएगी। जिसके लिए शासन से बजट जारी हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी कर दी है। 128 मार्गों में 304 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जाएगी।
जिले में लोक निर्माण विभाग की 400 मार्ग हैं, जो एक हजार दस किलोमीटर लंबे हैं। जिले में बारिश होने के बाद अधिकांश सड़कें टूट गईं हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं। सड़कों में गड्ढे होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिले की सभी सड़कों का सर्वे कराया। जिले के 128 मार्ग टूटे हुए मिले।
सर्वे के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 128 मार्गों की 304 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और गड्ढामुक्त कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन ने जिले की मार्गों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 24 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। बजट मंजूर होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- मेरठ-बड़ौत मार्ग समेत कई मुख्य मार्गों की होगी मरम्मत
सड़कों के मरम्मतीकरण और गड्ढामुक्त करने के प्रस्ताव में जिले के कई मुख्य मार्ग शामिल किये गए हैं। जिससे जिले के लाखों लोगों का आवागमन सुलभ होगा। जिसमें मेरठ-बड़ौत मार्ग, बागपत-मुरादनगर मार्ग, डौला-अमीनगर सराय-बुढ़सैनी मार्ग, नैथला-राजपुर-खामपुर मार्ग समेत 128 मार्ग शामिल किए गए हैं।
- वर्जन-
शासन से मंजूरी मिलने के बाद 128 मार्गों की 304 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत और गड्ढामुक्त कराने की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।