फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery in moving bus with state level female weightlifter

राज्य स्तरीय महिला वेटलिफ्टर के साथ चलती बस में लूटपाट

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Robbery in moving bus with state level female weightlifter
बागपत की बड़ौत कोतवाली में महिला खिलाड़ी के साथ मारपीट के विरोध में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। - फोटो : BARAUT
13 हजार रुपये छीनने का आरोप, विरोध करने पर बस से उतार कर मारपीट की
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने विरोध में कोतवाली पर किया हंगामा, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार को टयौढ़ी गांव के पास मिनी बस से ट्रेनिंग सेंटर जा रही राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग महिला खिलाड़ी से कुछ युवकों ने 13 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर महिला खिलाड़ी की बस से उतारकर पिटाई की। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित खिलाड़ियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। कोतवाली प्रभारी ने किसी तरह मामला शांत कराया।
बड़ौत नगर की गांधी रोड की रहने वाली अर्चना ने कोतवाली में कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह राज्य स्तरीय वेटलिफ्टर है। वह बागपत के मीतली स्थित वेटलिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करती हैं। मंगलवार को वह घर से ट्रेनिंग सेंटर के लिए एक मिनी बस में फीस के रूपये लेकर निकली थी। ट्यौढ़ी गांव के पास बस में सवार युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उनसे 13 हजार की नकदी लूट ली। उसने विरोध करते हुए एक युवक को पकड़ने की कोशिश तो आरोपियों ने बस रुकवा कर उसे नीचे उतार लिया और उसकी पिटाई की। अन्य यात्रियों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर काफी संख्या में ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी घटनास्थल पर पहुुंचे और पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में तुषार चौधरी, अंकुर, प्रिंस, विक्की, कोच भीम शामिल रहे।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक युवक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूटपाट जैसा कोई मामला नहीं है। सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई होगी। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - हरीश भदोरिया, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग में दम दिखा रही अर्चना
बड़ौत। अर्चना 87 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में खेलती है। 24 अक्टूबर 2021 को सैदपुर बागपत में हुई जनपदीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उसने प्रतिभाग किया था। इसके बाद 13 नवंबर को चन्दौली में आयोजित स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उसने प्रतिभाग कर चौथा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed