फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways buses went to Meerut rally, passengers stood for hours

Baghpat News: मेरठ रैली में गईं रोडवेज बसें, घंटों खड़े रहे यात्री

Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses went to Meerut rally, passengers stood for hours
बागपत/बड़ौत। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में रोडवेज बसों को भेजने से अधिकांश रूटों पर रविवार को यात्रियों को रविवार को परेशानी हुई। बस अड्डा परिसर के अलावा अन्य स्टैंडों पर यात्री घंटों तक खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। बस नहीं आने पर मजबूरन उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

मेरठ में रैली के लिए बड़ौत डिपो से 40 बसें रविवार की सुबह ही रवाना हो गई थी। इसके अलावा करीब 100 अनुबंधित बसों को भी रैली में लोगों को लेकर जाने के लिए लगाया गया था। इस कारण बागपत में राष्ट्र वंदना चौक, मेरठ बस स्टैंड, बावली चुंगी बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, पुराना दिल्ली बस स्टैंड समेत अन्य जगहों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बागपत के पुराने कस्बे का रहने वाला अमित को रविवार को किसी काम से दिल्ली जाना था। वह सुबह ही राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंच गया। मगर डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली तो वह लिफ्ट लेकर दिल्ली के लिए गया। बड़ौत के सतीश को बागपत के अपने दोस्त के साथ मेरठ जाना था। वह बड़ौत से डग्गामार वाहन में बागपत तक आया, मगर यहां घंटों बाद भी बस नहीं मिली। यहां से भी डग्गामार वाहन से मेरठ गए। बड़ौत में पुराने दिल्ली बस स्टैंड़ पर खड़े यात्री सुनील, प्रमोद, आकाश ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन बसों का काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बसें नहीं आई। बाद में वह लोनी तक जाने वाले डग्गामार वाहनों में सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत डिपो से अधिकांश बसों को रैली में भेजा गया है। इसलिए यात्रियों को थोड़ी असुविधा हुई है। - भुवनेश्वर कुमार, एआरएम बड़ौत
मेरठ की रैली में यहां से काफी रोडवेज व अनुबंधित बसों को लगाया गया। वह रविवार सुबह ही रैली के लिए लोगों को लेने पहुंच गईं। इसलिए कई रूटों पर दिक्कत हुई। - हिम्मत सिंह, पूर्व सचिव बस यूनियन एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed