फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways bus looted

रोडवेज बस में लूटपाट

Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus looted
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में रविवार की रात में चार बदमाश बड़ौत- बुढ़ाना मार्ग पर रोडवेज बस के परिचालक और चालक को घायल  कर परिचालक से नगदी से भरा बैग और टिकट बनाने की मशीन को लूट कर ले गए। बस लूट की सूचना मिलते ही पुलिस और रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचेे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को तलाश भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। घायल परिचालक ने थाना दोघट में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।  
विज्ञापन

 

वारदात बड़ौत- बुढ़ाना मार्ग पर मुजफ्फरनगर डिपो की बस नंबर यूपी17 सी- 1859 में रविवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे हुई। इस बस को बड़ौत के गांव ढिकाना निवासी धर्मेंद्र चला रहा था जबकि परिचालक शामली के गांव लाख का सतीश कुमार था। परिचालक सतीश की तरफ से थाना दोघट में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा रविवार को शाम के समय बस बड़ौत- बुढ़ाना मार्ग से बड़ौत आ रही थी कि पुसार गांव के बस अड्डे से चार युवक बस में चढ़े और बामनौली के चार टिकट लिए।

विज्ञापन

 

पुसार से ही बस के पीछेे चार बाइक पर सवार युवक आ रहे थे। बस में सवार युवकों ने बामनौली पुलिस चौकी से पहले ही तमंचे निकाल लिए और बस में सवार यात्रियों को गोली मारने की धमकी देकर डरा दिया। उन्होंने तमंचे का बट्ट मारकर चालक धर्मेंद्र को घायल कर बस रुकवा दी और मुझे भी बट्ट मारकर घायल कर दिया। सभी युवक हाथ में तमंचे  लिए हुए थे। बस के रुकते ही बाइक पर आ रहे युवक भी रुक गए।  बदमाशों ने थैले में दिनभर के टिकट बिक्री के 12 हजार रुपये की नगदी और टिकट बनाने की मशीन को लूटा और बाइकों पर सवार होकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद चालक बस को लेकर बामनौली पुलिस चौकी पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को लूटपाट की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने अफसरों को लूट की सूचना दी। बस चालक ने रोडवेज अधिकारियों और बस मालिक को भी लूट की सूचना दी। बस लूट की सूचना मिलते ही सीओ सीपी सिंह और बड़ौत डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल मौके पर पहुंचे और बस स्टाफ और यात्रियों से बदमाशों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन देर रात तक कोई बदमाश हाथ नहीं लगा।          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed