फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roads dilapidated before time, people traveling in potholes

Baghpat News: सड़कें समय से पहले जर्जर, गड्ढों में कर रहे सफर

Tue, 12 Sep 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roads dilapidated before time, people traveling in potholes
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

-बागपत-चमरावल रोड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मुश्किल भरा हो रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सड़कें समय से पहले जर्जर हो रही है और गड्ढो में सफर करना लोगों की मजबूरी बन गई है। जिससे आवागमन में समय ज्यादा बर्बाद हो रहा है तो हादसे भी बढ़ रहे है। मेरठ-बागपत, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो साल बाद ही गड्ढे होने लगे तो बागपत-चमरावल हाईवे की हालत भी खराब है। इस तरह ही कोताना मार्ग, घिटौरा मार्ग भी जर्जर हो चुके है।
हाईवे पर खेकड़ा पहुंचते लग जाते है ब्रेक
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की खेकड़ा से आगे काफी खराब हालत है। जिसमें हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खेकड़ा पहुंचते ही ब्रेक लग जाते है और वहां हाईवे में गड्ढे अधिक होने के कारण धीमी गति से गुजरना पड़ता है। जबकि यह हाईवे कई बार बनवाया जा चुका है। इसके अलावा कई हादसे भी हो चुके है।
विज्ञापन

चमरावल रोड़ पर गड्ढे ही गड्ढे
बागपत-चमरावल मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। यह बनने के बाद पांच साल की मियाद भी पूरी नहीं कर सका। हालांकि विगत वर्ष लोनिवि के अफसरों ने गड्ढे भरवाकर स्थिति ठीक कराई, लेकिन थोड़े दिन फिर गड्ढे हो गये। जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन करने में समय भी ज्यादा बर्बाद हो रहा है तो वाहन भी क्षतिग्रस्त होते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टटीरी-गाधी मार्ग की हालत खराब
अग्रवाल मंडी टटीरी से ब्राह्मण पुट्ठी होते हुए गाधी और फिर सूजरा जाने वाला मार्ग भी जर्जर हाल में है। जिससे दस से अधिक गांवों के ग्रामीण आवागमन करते है। मार्ग की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को दूसरे मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है।
रास्ता बदलकर जाते है बागपत
बागपत-चमरावल मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिसके चलते गांव से जब भी बागपत जाते है तो पिलाना मार्ग से होते हुए मेरठ-बागपत हाईवे से आवागमन करते है। कई बार अधिकारियों से मार्ग ठीक कराने की मांग की जा चुकी है। केशव त्यागी, प्रधान चमरावल
जल्द पूरा कराया जाए हाईवे निर्माण
दिल्ली जाते समय खेकड़ा से आगे पहुंचते ही रफ्तार धीमी हो जाती है और गड्ढो से बचाकर गाड़ी चलानी पड़ती है। हाईवे में गड्ढे होने के कारण हादसे भी होते रहते है। खेकड़ा से आगे हाईवे का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। पंकज भारद्वाज, भजन विहार

वर्जन-
जिले के जर्जर मार्गों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा। अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed