{"_id":"63deac2cbe17b90d1151509c","slug":"road-safety-and-safe-travel-will-save-lives-baghpat-news-c-14-1-104967-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क सुरक्षा और सुरक्षित सफर से होगी जीवन की रक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क सुरक्षा और सुरक्षित सफर से होगी जीवन की रक्षा
Sun, 05 Feb 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी करें जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मवींकला गांव में शनिवार को सडक़ सुरक्षा माह का समापन किया गया। इसमें डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सडक़ सुरक्षा से ही जीवन की रक्षा होगी और सुरक्षित सफर से बागपत सुरक्षित होगा। उन्होंने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और दूसरे लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सडक़ सुरक्षा माह अंतर्गत कराई प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
डीएम राजकमल यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से सड़क के नियमों का पालन करने और सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जिला स्तर पर कराई गई निबंध, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।