{"_id":"60d22bb48ebc3e2e087ce9bc","slug":"rld-will-surround-baghpat-sp-s-office-today-baghpat-news-mrt5439253150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद आज घरेगा बागपत एसपी का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद आज घरेगा बागपत एसपी का दफ्तर
विज्ञापन
बागपत।चांदीनगर। दोघट। खेकड़ा। बड़ौत। जिला पंचायत सदस्यों व उनके परिजनों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को एसपी कार्यालय पर होने वाली महापंचायत के लिए रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। कई गांव में जनसंपर्क कर रालोद कार्यकर्ता व ग्रामीणों से बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
रालोद नेताओं ने काठा, खेकड़ा, ललियाना, मंसूरपुर, ढिकौली, साकरौंद आदि गांव में जनसंपर्क करते हुए सभाएं की। जिनमें जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी व गजेंद्र मुन्ना आदि नेताओं ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन रालोद व सपा के जिला पंचायत सदस्य और उनके परिवारों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न कर रहा है। लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ढिकौली गांव में जन कल्याण ग्राम समिति के कार्यालय पर डॉ. कुलपति उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा के इशारे प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। प्रधान संदीप ढाका, रामसिंह, सोनू, भूपेंद्र ढाका, प्रकाश, इंद्रपाल, जयपाल, विनय आदि मौजूद रहे। दाहा गांव में विकास राणा के आवास पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सरकार पुलिस प्रशासन के सहारे जबरन कब्जा करना चाहती है। तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार प्रताप सिंह, संचालन पप्पन राणा व विनेश राणा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर ब्रह्मपाल राणा, ऋषिपाल, तराबुदीन, चंद्रपाल, विश्वास, ओमकार, धर्मपाल प्रधान, शौकत, गुल्लू राणा, बिजेंद्र, इंद्रपाल, जयप्रकाश, देवपाल, रामकृपाल, रामू पहलवान आदि मौजूद रहे। उधर रालोद कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा में बैठक करके एसपी कार्यालय घेराव करने का निर्णय लिया। बैठक में भोपाल सिंह, तेजवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक ने कहा कि आज एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उधर आवास विकास कालोनी में महिला जिलाध्यक्ष रेणू तोमर के आवास पर बैठक करके एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर रणनीति तैयार की गयी।