फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD president inspected the houses on the roadside

रालोद अध्यक्ष ने किया सड़क किनारे बसे घरों का मुआयना

Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
RLD president inspected the houses on the roadside
अग्रवाल मंडी टटीरी। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बुधवार को कस्बे में बनने वाली बागपत रोड का स्थलीय मुआयना किया। उन्होंने कहा सरकार ने लोगों को बेघर करना तय कर लिया है, इसका रालोद विरोध करता है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने जिलाध्यक्ष को बताया निर्माण कंपनी ने सड़क के मध्य से दोनों ओर 13-13 मीटर पर निशानदेही की। इससे मार्ग पर मंदिर, बैंक तथा पुलिस चौकी सहित वर्षों से बने मकान ध्वस्त हो जाएंगे तथा छोटे दुकानदार व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कस्बे में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होना है और सड़क ब्रिज पर बनेगी। इसके बावजूद दुकानदारों व मकान मालिकों को बेघर करना सरकार ने तय कर रखा है। रालोद सड़क किनारे निवास करने वाले दुकानदारों के साथ है, उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए आंदोलन भी करेगा। इसमें अमित जैन युवा राष्ट्रीय लोकदल नेता, कृष्णपाल गुरुजी, प्रधानाचार्य ओमवीर तोमर, नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी, मोनू पहलवान, प्रदीप, शुभम, मनोज, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed