{"_id":"67a50ae87a2480376a0aac74","slug":"rld-meeting-was-held-to-unveil-ajit-singhs-statue-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-126037-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर रालोद की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर रालोद की बैठक हुई
Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में रालोद की बैठक में बोलते रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल चौधरी। स्रोत क
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में रालोद की शुक्रवार को बैठक हुई। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि छपरौली में स्व़ चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
चाैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण 12 फरवरी को छपरौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह करेंगे। कहा कि कार्यक्रम में आसपास के जनपदों से काफी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दूर दराज से लोग बसों और आसपास के गांवों से ट्रैक्टरों-ट्राॅलियों द्वारा पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने का जोर दिया।
वहीं गौरव तोमर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा पूरी ताकत झोंक देगा। इस मौके पर विक्रम सिंह आर्य, डॉ़ कृपाल सिंह, चौधरी चैन सिंह, मातिंदर पंवार, सन्नी नैन, शक्ति सिंह, हर्ष खोकर, विभोर त्यागी, फैजान अली, शावेज चौधरी आदि उपस्थित रहे।