फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD gave three-day ultimatum to the administration

प्रशासन को रालोद ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
RLD gave three-day ultimatum to the administration
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि तीन दिन में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद नहीं हुई तो कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि रालोद के बढ़ते जनाधार को देख भाजपा बौखला गई है। उसके इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी रालोद कार्यकर्ताओं पर झूठी कार्रवाई कर उन्हें परेशान करना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया कि रालोद के जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न रोकने के लिए जिला प्रशासन को तीन दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस समय अवधि में जिला प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया तो उसके बाद कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए डीएम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व 15 जून को कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एडीजी व आयुक्त मेरठ मंडल से भी मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया व संचालन युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर व विश्वास चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक अहमद हमीद, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, अरुण तोमर बॉबी, विश्वास चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, सुबोध राणा, मोहित मुखिया, प्रियव्रत राणा, आसिफ, संजीव मान, जयवीर सिंह तोमर, जयकिशोर, फकरूद्दीन, विकास, सुनील, प्रमेंद्र तोमर, सुरेश, संजय पंवार, गगन धामा, उपेंद्र प्रधान, निशांत तोमर, संदीप प्रधान व राकेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed