फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rising water levels in the Yamuna River caused erosion, and muddy water flooded the fields.

Baghpat News: यमुना में जलस्तर बढ़ने से हुआ कटाव, खेतों में भरा मसखरा का पानी

Fri, 19 Sep 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 19 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rising water levels in the Yamuna River caused erosion, and muddy water flooded the fields.
चिलकाना क्षेत्र के खेतों में भरा मसखरा नदी की बाढ़ का पानी। संवाद  - फोटो : सिविल लाइन ​स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद शरद पाठक बाबा व दियरा राज परिवार से जुड़े लोग।
लखनौती/चिलकाना। हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को छोड़ा गया पानी देर शाम खादर क्षेत्र में पहुंचा जिसने यमुना किनारे जबरदस्त कटाव शुरू कर दिया। सैकड़ों बीघा फसल पानी में बह गई। उधर, चिलकाना क्षेत्र में भी मसखरा नदी का पानी खेतों में भर गया है।
विज्ञापन

लखनौती क्षेत्र के खालिद, आरिफ, इमरान, मुकीम आदि ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा जमीन यमुना में समा गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब्बार उर्फ गोलू का 16 बीघा गन्ना, हाजी वकील का 20 बीघा उड़द, साजिदा, मोहसिन, वसीम, शमशीर, सलीम के 36 बीघा उड़द, इलियास का 10 बीघा गन्ना, अलिमू के 10 बीघा उड़द पानी में बह गए। मजीद के 20 बीघा, जिंदा के 20 बीघा, तासीन के 30 बीघा , जब्बार के 16 बीघा, भोल्लर प्रधान के 20 बीघा उड़द कटाव की भेंट चढ़ गए हैं। राजस्व विभाग की टीम भी बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करने में जुट गई है।
विज्ञापन

चिलकाना में पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी अचानक मसखरा नदी में आ गया है। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर खादर क्षेत्र में फैल गया है। खादर क्षेत्र में पानी आने से धान की फसल पूरी तरह से डूब चुकी है। सुल्तानपुर धौलाहेड़ी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का काम रुक गया और मशीनें पानी में डूब गई हैं। बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा धान और हरे चारे की फसल को नुकसान है। पॉपुलर के पेड़ तथा गन्ना भी इसकी चपेट में है। देर शाम तक बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा था। मसखरा नदी का पानी गांव नथमलपुर, रावणपुर, बहादरा के जंगल में फैल कर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed