फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rising population threatens society: Anil Chaudhary

बढ़ती जनसंख्या समाज के लिए खतरा : अनिल चौधरी

Sun, 01 Nov 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rising population threatens society: Anil Chaudhary
अमीनगर सराय। जनसंख्या फाउंडेशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या समाज के लिए चिंता की वजह है। केंद्र सरकार को तुरंत कानून लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

संजरपुर कैडवा गांव में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनिल चौधरी ने स्थिति को विस्फोटक बताते हुए लोगों से आह्वान किया कि वह जन आंदोलन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाए ताकि दो बच्चों का कानून बनाने को सरकार मजबूर हो जाए। संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजक ममता सहगल ने बढ़ती जनसंख्या के कारण कम होते जा रहे प्राकृतिक संसाधनों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेश तोमर ने बढ़ती जनसंख्या के कारण प्रकृति के अत्यंत दोहन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सरकार से मांग की कि वह जल्दी से जल्दी दो बच्चों का कानून लागू करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, नीलकंठ, मनु पाल बंसल, जिला अध्यक्ष विवेक तोमर ,युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष नवीन प्रजापति आदि ने अपने विचार रखे। संयोजक अनिल कुमार कैडवा युवा विंग के जिला अध्यक्ष रहे। संचालन योगेंद्र वैदिक ने किया। अध्यक्षता महावीर सिंह ने की। नरेश प्रधान, रविंद्र प्रधान, बाबू राम प्रजापति, रामवीर सिंह, अमर पाल आर्य, डॉक्टर सत्येंद्र प्रजापति, अजीत सिंह, शेर सिंह गुर्जर, रणवीर सिंह, अमित तितरौदा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed