फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Revenue team removed encroachment from the road by breaking illegal encroachment

Baghpat News: राजस्व टीम ने अवैध अतिक्रमण तोड़कर रास्ते से कब्जा हटाया

Sun, 25 Jun 2023 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Revenue team removed encroachment from the road by breaking illegal encroachment
फोटो 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजस्व विभाग की टीम ने रसूलपुर सांकलपुट्ठी गांव में रास्ते पर बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराकर कब्जा हटवाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की हिदायत भी दी।
रसूलपुर साकलपुट्ठी गांव में रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की गई थी। जिस पर संज्ञान लेकर नायब तहसीलदार मोनिका यादव, लेखपाल कालीचरण, विनोद कुामर, जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ रसूलपुर साकलपुट्ठी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने रास्ते की पैमाइश की और रास्ते की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। रास्ते को कब्जामुक्त कराने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार मोनिका यादव ने बताया कि सरकारी जमीन से कब्जा हटाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

-------
तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। लेखपाल जागेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर बिटौड़े लगाने के मामले में कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के सुखपाल पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विवादित मकान पर सील लगाई
अमीनगर सराय। डौला गांव में रहने वाली कमलेश और योगेंद्र के बीच मकान को लेकर पिछले 12 साल से विवाद चल रहा है। बताया कि जिनके बीच कई बार मारपीट भी हो चुकी है। इस मामले में एसडीएम पूजा चौधरी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम सिंघावली अहीर पुलिस के साथ विवादित मकान पर पहुंची। जहां उन्होंने विवादित मकान पर सील लगा दी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed