फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Returned the devotees who reached Barnawa Ashram

आश्रम बरनावा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Returned the devotees who reached Barnawa Ashram
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में आ जाने की सूचना पर शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिनको पुलिस ने आश्रम के बाहर से ही लौटा दिया। आश्रम के अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। आश्रम के सभी द्वार बंद कर उन पर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 30 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम में आने की सूचना पर शुक्रवार रात आश्रम बरनावा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात में आश्रम के सामने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर काफी संख्या में वाहन जमा हो गए, श्रद्धालु अपने गुरु राम रहीम के दर्शन पाने को उत्सुक थे। हालांकि पुलिस फोर्स व डेरे के जिम्मेदार सेवादारों न उन्हें प्रवेश नहीं दिया और श्रद्धालुओं को वापस लौटाया। शनिवार को भी आश्रम के सभी द्वारों पर इंस्पेक्टर बिनौली के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सत्संग या अन्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन से लेनी होगी अनुमति
बिनौली। भले ही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में पहुंचे गए हैं, लेकिन उन्हें सत्संग या अन्य कोई कार्यक्रम करने को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यदि वे बिना अनुमति सत्संग या अन्य कार्यक्रम करते है तो नियमों का उल्लंघन करने के मामले में प्रशासन कठोर कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed