फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolve to protect planted plants

जिले भर में चला वृक्षारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण का आह्वान

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Resolve to protect planted plants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी/ अमीनगर सराय/बालैनी/रमाला। वन महोत्सव के अवसर पर जिले भर में पौधरोपण किया गया। समाजसेवी संस्था व लोगों ने पौधरोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। भाजपा जिला महामंत्री कौशल त्यागी ने कहा कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और तापमान में हुई वृद्धि को नियंत्रित रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला कार्यकारिणी सदस्य अतुल गोयल, मिथलेश राजपूत, मुन्नी देवी, अनीता देवी मौजूद रहीं। कस्बा सराय में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। वाल्मीकि श्मशान, ईदगाह, जाटव श्मशान में पौधरोपण किया गया। चेयरमैन मांगेराम यादव, ओमकार शर्मा, शिवकुमार, सतेंद्र कुमार, विनोद कुमार, नरेश, इरफान, मोंटी, पप्पू, अनिल शर्मा, लोकेश जाटव, पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र में जगह-जगह पौधरोपण किया गया। बासौली गांव में जिला उत्थान अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देशन में दो हजार फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। ब्लॉक कृषि अधिकारी महेश कुमार, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र तोमर मौजूद रहे। सहकारी चीनी मिल रमाला के परिसर में प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आरबी राम व मिल कर्मचारियों ने मिल परिसर में आम, जामुन, नीम, पीपल, अमरूद के पौधों का रोपण किया। डीएवी कॉलेज किशनपुर बराल, आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज व न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल ककड़ीपुर में भी पौधरोपण किया गया। नगर पंचायत टीकरी में चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर सुखबीर, विनोद कुमार, लिपिक सचिन रुहेला, मांगेराम, सतेंद्र, ओमपाल मौजूद रहे। भाजपा अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बुढ़सैनी के स्वास्थ्य केन्द्र पर पौधरोपण किया। इस मौके पर एएनएम योगिता, आशा सुनीता, पूनम, बबली मौजूद रही। ग्राम पंचायत शिकोहपुर के पंचायत भवन, आयुष्मान भारत हेल्थ सेंटर व पशु चिकित्सालय में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी एडीओ कृष्णपाल सिंह, प्रमोद कुमार जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मौजूद रहे। वन महोत्सव में नगर पंचायत दोघट की ओर से सौ पौधे लगाए गए। नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता चौधरी ने लोगों से पौधरोपण के उपरांत उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, अरविंद पंवार, अमित राठी, नीटू, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed