फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report sought on proposal to set up agricultural university

जनता वैदिक डिग्री कालेज को कृषि विश्विद्यालय बनाने के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

Sun, 16 Oct 2022 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Report sought on proposal to set up agricultural university
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज को राज्य कृषि विश्वविद्यालय बनाने संबंधी प्रस्ताव पर उच्च शिक्षा निदेशक ने रिपोर्ट मांगी है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह काफी समय से कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग कर रहे थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने पर रोक होने के कारण राज्य कृषि विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके लिए विशेष सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग से रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
बड़ौत में वर्ष 1917 में जाट वैदिक हाईस्कूल की नींव रखी गई थी। यहां बाद में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज शुरू होने पर उच्च शिक्षा दी जाने लगी। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज कई दशक पहले उत्तर भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल रहा। यहां अन्य राज्यों के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे। इसके इतिहास को देखते हुए तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यहां के लोग कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके लिए सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कई साल पहले प्रस्ताव भेजकर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग उठाई। वह प्रस्ताव अभी लंबित है। नए केंद्रीय विश्वविद्यालय शुरू कराने पर अभी रोक लगी हुई है। इसलिए सांसद ने दूसरा प्रस्ताव दिया। जिसमें कॉलेज को राज्य कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग की गई। इस प्रस्ताव पर विशेष सचिव मनोज कुमार ने उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक से रिपोर्ट मांगी है। जिसे उच्च अधिकारियों की कमेटी के सामने रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यहां विश्वविद्यालय की जरूरत है। इसलिए बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने पर अभी रोक है। इसलिए राज्य कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग की गई है। इसके लिए रिपोर्ट तैयार हो रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।-डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed