{"_id":"5f6f853c8ebc3e9bda53698b","slug":"report-filed-for-trying-to-throw-two-youths-into-yamuna-baraut-news-mrt5031808156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को यमुना में फेंकने की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को यमुना में फेंकने की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दो दिन पूर्व ढ़िकाना गांव के दो युवकों को मारपीट कर यमुना नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने भी शनिवार को कोतवाली में पहुंच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह साढ़े पांच बजे गांव निवासी सुनील पहलवान और उसका दोस्त सचिन पुत्र रामपाल बाइक से कोताना यमुना नदी में हवन सामग्री सलाने के लिए गया था। आरोप है कि वहां मौजूद सदाकत ने उन्हें हवन की राख सलाने के लिए मना किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया गया। यमुना नदी में फेंकने की भी कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सदाकत समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।