फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against city president of Congress in violation of code of conduct

आचार संहिता के उल्लंघन में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Report filed against city president of Congress in violation of code of conduct
पुलिस ने 764 पोस्टर कब्जे में लिए, युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेस के प्रचार के लिए पोस्टर लगा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। साथ ही 764 पोस्टर भी कब्जे में लिए गए है।
कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर शासन और प्रशासन सख्त है। कहीं पर भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश दे रखे है। बुधवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक नगर में कांग्रेस से जुडे़ एक नेता के पोस्टर चस्पा कर रहे है, जिसमें चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक युवक शहनवाज पुत्र सलीम निवासी गुराना रोड को दबोच लिया। पुलिस ने उसे 764 पोस्टर बरामद किए। पूछताछ में उसने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा का नाम लिया। इसके आधार पर राकेश शर्मा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर लगवाने का काम कुछ लोगों को दिया गया था। बीच में कई दिनों तक बरसात हुई, जिस कारण वे पोस्टर नहीं लगा पाएं। पोस्टर लगाने वालों को मना किया गया था, शायद वे भूल गए। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है। - राकेश शर्मा, शहर अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed