फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against brother-in-law who kidnapped teenager

किशोरी का अपहरण करने वाले जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Report filed against brother-in-law who kidnapped teenager
11 जनवरी को ससुराल वालों को नींद की गोलियां खिलाकर कर दिया था बेहोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। पत्नी को न भेजने से नाराज हुए गाजियाबाद निवासी युवक ने अपनी नाबालिग साली का अपहरण कर लिया था। रिहाई के लिए दस लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी के पिता ने 11 जनवरी को कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी बड़ी पुत्री की शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद दामाद के आपराधिक चरित्र की जानकारी हुई। छानबीन की गई तो उसके खिलाफ गाजियाबाद कोतवाली में संगीन धाराओं के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज पाए गए। इस पर उसने विवाहित पुत्री को उसके पास भेजने से इंकार कर दिया। बीते सोमवार की शाम दामाद खेकड़ा पहुंचा और रात में उनके खाने में नींद की गोलियां मिला दी, जिसे खाकर परिवार के सभी लोग अचेत हो गए। इसी दौरान वह उसकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले गया था। दामाद को कॉल की गई तो उसने किशोरी की रिहाई के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी और नाबालिग युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed