फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   remoove of occupation from government land

सरकारी जमीनों से कब्जे हटवाए

Sun, 07 Jan 2018 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 07 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
remoove of occupation from government land
पिलाना में पैमाइश के दौरान पिलर लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एंटी भूमाफिया टीम ने पिलाना गांव में ग्राम पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त कर गेहूं की फसल जोत दी। टीम ने मौके पर निशानदेही कर खंभे लगा दिए। साथ ही टीम ने चेतावनी दी यदि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पिलाना गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। राजस्व विभाग के नोटिस देने के बाद भी संबंधित व्यक्तियों ने पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लोगों ने गांव ते तालाब, बंजर भूमि और खाद के गड्ढों पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल की बुवाई कर रखी है। शनिवार को एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी कानूनगो कुलदीप राठी के नेतृत्व में लेखपाल की टीम ने गांव पिलाना पहुंचकर ग्राम पंचायत की बंजर भूमि की पैमाइश की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि गांव के ही किसान ने ग्राम पंचायत की भूमि पर गेहूं की फसल की बुवाई कर रखी हैै । टीम ने पैमाइश के बाद जमीन की निशानदेही की। जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर जलवाकर जुताई करा दी।

वहां मौजूद किसानों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। कानूनगो कुलदीप राठी ने कहा यदि फिर से जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा ध्वस्त किया जाएगा। 

दोघट में  मांगरौली गांव के जंगल में कई वर्षों से खेल मैदान की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था, जिस पर अभी गेहूं की फसल खड़ी थी। खेल मैदान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम ने दोघट पुलिस को साथ लेकर उस जमीन को कब्जा मुक्त कराया। खेल मैदान की भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया गया। 

कानूनगो कल्लू सिंह ने बताया कि खेल मैदान की तीन बीघा जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर उस जमीन पर गेहूं की फसल की बुवाई कर रखी थी, जिस पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया गया है। टीम में लेखपाल सतवीर सिंह, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, मोहम्मद ताहिर, सब इंस्पेक्टर सोनीराम आदि रहे।

टास्क फोर्स ने श्मशान से कब्जा हटवाया 
बिनौली। शासन के निर्देश पर जनपदों में गठित टास्क फोर्स टीम ने शनिवार को क्षेत्र के सिरसली व मवीकला गांव में पहुंचकर श्मशान, चकरोड को कब्जा मुक्त कराया।  नायब
तहसीलदार मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में लेखपाल रामपाल यादव, गजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संदीप कुमार आदि राजस्वकर्मियों का एक दल सिरसली गांव पहुंचा।

वहां स्थित श्मशान की भूमि की नापतौल कर निशान लगाकर कब्जा मुक्त कराया। टीम ने दो चकरोड पर भी कब्जे हटवाए। फिर टीम मवीकला पहुंची, जहां सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए निशानदेही कर ग्रामीणों को चेताया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, सुखबीर सिंह, सतबीर, रविंद्र, जसवंत, धर्मबीर, सुरेंद्र, संजू प्रधान आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। उधर, बिनौली थाना परिसर में हुए समाधान दिवस में आए जमीन के विवाद संबंधी तीन शिकायते राजस्व कर्मियों को सौंप दी।


मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराया
दोघट। कस्बा दोघट में मंदिर की जमीन पर किए अतिक्रमण को राजस्व टीम ने दोघट पुलिस के सहयोग से कब्जा मुक्त कराया। दोघट में टीकरी मार्ग की तरफ स्थित मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम ने कब्जा हटवाया। टीम में राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, बिजेंद्र तोमर, धर्मेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर सोमपाल सिंह आदि रहे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed