{"_id":"5f2afac48ebc3e3cab6e5a80","slug":"relief-from-heat-due-to-rain-farmers-face-blossomed-baghpat-news-mrt494682392","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
बरसात धान, गन्ने व ज्वार की फसल के लिए फायदेमंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर बरसात हुई। इससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को हुई बरसात धान, गन्ने व ज्वार की फसल के लिए फायदेमंद है।
कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। फसलें भी पानी की कमी से सूख रही थी। बुधवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसानों के चेहरे भी खिल गए है। इस बारिश से सबसे अधिक फायदा धान व गन्ने की फसल होगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात धान की खेती के लिए फायदेमंद है। समय पर बरसात होने से धान की उपज बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। कृषि अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने का कहना है कि बरसात धान व गन्ने की फसल के लिए काफी फायदेमंद है।